अल्लाह ने हमें बचाया...पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के प्रभाव को स्वीकारा, लश्कर कमांडर ने खुद बयां किया दर्द

By अभिनय आकाश | Jan 15, 2026

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने माना है कि भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने मुरीदके में आतंकी संगठन के नर्व सेंटर को भारी नुकसान पहुंचाया।  रऊफ ने माना है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 6-7 मई 2025 की रात को मुरीदके में लश्कर के ठिकाने को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित रऊफ़ ने एक सभा में कहा कि यह हमला एक बहुत बड़ा हमला था और स्वीकार किया कि पूरा परिसर मलबे में तब्दील हो गया था। 6-7 मई को जो कुछ हुआ, वह जगह अब मस्जिद नहीं रही। आज हम वहां बैठ भी नहीं सकते। वह जगह पूरी तरह नष्ट हो चुकी है; वह ढह चुकी है। ये टिप्पणियां लश्कर-ए-तैबा के भीतर से अब तक की सबसे प्रत्यक्ष पुष्टि हैं कि भारत का अभियान अपने लक्ष्य पर सफल रहा। रऊफ लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर रहा है, जो आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रायोजित लॉन्चपैड से लॉन्च करने में शामिल रहा है।

प्रमुख खबरें

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज

Story Books For Kids Under 5: किताबों की इन 5 कहानियों से बच्चों को मिलेगी जिंदगी की बड़ी सीख