बौखलाए पाकिस्तान ने फिर दी Air Space बंद करने की धमकी, कराची में तीन रूट बंद

By अंकित सिंह | Aug 28, 2019

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह लगातार भारत के खिलाफ गीदड़ भभकी जारी कर रहा है। कभी वह परमाणू हमले की धमकी देता तो कभी मानवाधिकार उलंघन की बात करता है। इसके अलावा वह हवाई स्पेस को बंद करने की भी धमकी देता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है। फवाद के इस बयान के बाद 28 अगस्त से 31 अगस्त तक कराची हवाई क्षेत्र के तीन मार्गों को बंद करने की सूचना दी गई।

पाकिस्तान ने बालाकोट स्ट्राइक के बाद भी अपने वायुक्षेत्र को बंद कर दिया था। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत से अपने तमाम व्यपारिक और द्विपक्षीय रिश्ते खत्म करने की बात कही थी। उसने समझौता और थार एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को भी बंद कर दिया हुआ है जो भारत और पाकिस्तान के लोगों को जोड़ती थी। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल