पाकिस्तान ने राजौरी जिले में फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2019

जम्मू। पाकिस्तान ने शनिवार को एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की, जिसमें एक सैनिक की जान चली गई। यह उल्लंघन ऐसे समय में हुआ है जब दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर घाटी के 17 एक्सचेंज में लैंडलाइन सेवाएं बहाल, जम्मू में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी शुरु

उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में देहरादून निवासी लांस नायक संदीप थापा (35) बुरी तरह घायल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में लोगों की आवाजाही पर पाबंदियों में ढील दीं

उन्होंने बताया कि गोलीबारी सुबह साढ़े छह बजे के आसपास की गई। सीमा पर तैनात भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारी ने बताया कि आखिरी रिपोर्ट मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी थी। जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तान को पहुंचे नुकसान की तत्काल कोई जानकारी अभी नहीं है।गौरतलब है कि जम्मू के राजौरी और पुंछ जिलों में पिछले सप्ताह पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे और 10 महीने के एक बच्चे की जान चली गई थी। गोलीबारी में कई नागरिक घायल भी हुए थे।

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA