Pakistan भी अपना रहा है भारत मॉडल, कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी से जोड़ी इमरान खान की गिरफ्तारी

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कोर्ट की तरफ से तोशाखाना मामले में दोषी ठहराया गया है। जिसके बाद लाहौर से उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अब पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी की तुलना 'प्रमुख विपक्षी नेता को चुनाव लड़ने से रोकने के भारत मॉडल' से की है। प्रत्यक्ष संदर्भ दिए बिना कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी की 'मोदी सरनेम' टिप्पणी पर उनकी दोषसिद्धि के मुद्दे की तुलना की, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। 

इसे भी पढ़ें: Pak On Jammu Kashmir: आर्टिकल 370 को बहाल नहीं किए जाने तक भारत के साथ किसी मुद्दे पर नहीं हो सकती बात, पाकिस्तानी मंत्री ने कश्मीर को लेकर दिया बयान

वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में शनिवार को तीन साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बीच इमरान खान की तरफ से अपने समर्थकों को लेकर एक खास अपील सामने आई है। इमरान खान ने अपने समर्थकों से घर पर चुपचाप नहीं बैठने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा