पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सैन्य अधिकारियों को राजनीति से दूर रहने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने आईएसआई समेत अपने कमांडरों और अधिकारियों को राजनीति से दूर रहने का नया निर्देश जारी किया है। सोमवार को मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई। खबर में कहा गया कि बाजवा का निर्देश अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं के इन आरोपों के बाद आया है कि देश की खुफिया एजेंसी पंजाब में आगामी उपचुनाव में ‘‘हेरफेर’’ करने की कोशिश कर रही है। पाकिस्तानी सेना ने पहले कहा था कि उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है और वह भविष्य में भी गैर-राजनीतिक ही रहेगी।

इसे भी पढ़ें: नजफगढ़ नाले में रहस्यमय तरीके से बड़ी संख्या में मछलियां मृत पायी गयीं : अधिकारी

पीटीआई नेता और पंजाब की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री यास्मीन राशिद ने हाल ही में सेक्टर कमांडर का नाम लिया था और उन पर पंजाब में उपचुनाव में हेरफेर करने के लिए राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया था। पंजाब विधानसभा की 20 रिक्त सीटों पर 17 जुलाई को उपचुनाव होगा।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें