पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर के बलूचिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2022

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में बाढ़ राहत अभियान में तैनात पाकिस्तानी सेना के एक हेलीकॉप्टर का हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया है, जिसके कारण उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। इस हेलीकॉप्टर में 12 कोर के एक शीर्ष कमांडर समेत सेना के छह वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। पाकिस्तान के सशस्त्र बलों की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ के महानिदेशक मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘बलूचिस्तान के लासबेला में बाढ़ राहत कार्यों में तैनात पाकिस्तान के सैन्य विमानन के एक हेलीकॉप्टर का एटीसी से संपर्क टूट गया।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: भारतीय टेबल टेनिस टीम ने नाइजीरिया को हराकर बनाई फाइनल में जगह, 3-0 से जीता मुकाबला

हेलीकॉप्टर में कमांडर 12 कोर लेफ्टिनेंट जनरल सरफराज अली, पायलट मेजर सैयद, सह-पायलट मेजर तलहा, तटरक्षक बल के महानिदेशक ब्रिगेडियर अमजद, इंजीनियर ब्रिगेडियर खालिद और चीफ नाइक मुदस्सिर सवार थे। उप महानिरीक्षक खुजदार परवेज इमरानी ने स्वीकार किया कि जिस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर कथित तौर पर लापता हुआ है, वह पहाड़ी इलाका है, वहां जीप नहीं जा सकती और तलाश अभियान जटिल है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। बलूचिस्तान में आई बाढ़ में 147 लोगों की मौत हो गई है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली