पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सेना की कार्रवाई, 32 आतंकवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

पेशावर, 29 जुलाई पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए कई अभियानों के दौरान 32 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के अनुसार ये अभियान 28-29 जुलाई की रात खैबर पख्तूनख्वा के खैबर जिले में चलाए गए। आईएसपीआर ने बताया कि अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों की अलग-अलग जगहों पर आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें ‘फितना-अल-ख्वारिज’ से जुड़े 24 आतंकवादी मारे गए।

एक थिंक-टैंक ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ ने जून की शुरुआत में जारी अपनी मासिक सुरक्षा समीक्षा में कहा था कि लगातार दो महीनों तक सुधार के बाद मई में पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ी और इसकी मुख्य वजह खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ती आतंकवादी हिंसा थी।

प्रमुख खबरें

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बेचने के आरोप में लेखा विभाग का कर्मचारी निलंबित

ओडिशा के सिमिलिपाल बाघ अभयारण्य में बाघों की संख्या बढ़कर 35 हुई, अधिकारियों ने दी जानकारी

छात्रसंघ चुनाव बहाली और लाठीचार्ज के विरोध में जयपुर में पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई कार्यकर्ता

बिहार: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक हुआ 4.61 प्रतिशत मतदान, नेताओं ने की वोटिंग की अपील