पाक सेना ने राजौरी और पुंछ सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2017

जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने आज राजौरी और पुंछ सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे और गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है और क्षेत्र के निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा समन्वय के लिये क्षेत्रीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी से राजौरी और पुंछ सेक्टर के पंजग्रेन, राजधानी और नैका गांव की करीब 4,500-5,000 की आबादी प्रभावित हुयी है। रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर राजौरी एवं पुंछ सेक्टर के भीमबर गली में बगैर किसी उकसावे के सुबह करीब पौने सात बजे छोटे एवं स्वाचालित हथियारों से अधाधुंध गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिये।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिक पाकिस्तानी गोलीबारी का कड़ा जवाब दे रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर राजौरी, पुंछ और बारामुला जिले में सोमवार को पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी एवं मोर्टार दागने से सेना के एक जवान और नौ साल की एक लड़की की मौत हो गयी थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये थे।

 

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना