पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

इस्लामाबाद|  पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि उसके सुरक्षा बलों को पिछले कुछ दिनों में अफगानिस्तान से सीमा पार से होने वाले हमलों में निशाना बनाया गया है और पड़ोसी देश के तालिबान शासकों से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हाल की घटनाओं के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश कार्यालय की यह टिप्पणी आई है।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान अपनी सीमा पर प्रभावी समन्वय और सुरक्षा के लिए पिछले कई महीनों से बातचीत कर रहे हैं। विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, टीटीपी (तहरिक-ए-तालिबान) सहित सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी समूहों के तत्वों ने पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा चौकियों पर हमला करना जारी रखा है।’’ विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘पाकिस्तान, एक बार फिर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अफगानिस्तान से बेखौफ होकर काम कर रहे आतंकवादियों की कड़ी निंदा करता है।’’

साथ ही, उसने इन गतिविधयों को अफगानिस्तान से लगी सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के पाकिस्तान के प्रयासों के लिए हानिकारक करार दिया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से पाक-अफगान सीमा क्षेत्र को सुरक्षित करने तथा दोनों देशों की शांति और प्रगति के हित में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

इससे पहले खबरें आई थीं कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त और कुनार प्रांतों में बमबारी की, जिसमें नागरिक मारे गए। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इन हमलों की पुष्टि नहीं की।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo के एक Like ने बढ़ाई Social Media पर हलचल, FIFA और Argentina की साख पर लगे कई बड़े आरोप

England Test Team की रेस में Justin Langer सबसे आगे, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ दावेदारी से बाहर

Gold Price Hike: घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा, MCX Futures में एक प्रतिशत की जोरदार रिकवरी

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत