Pakistan Aurat March: हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे, इस्लामाबाद की सड़कों पर क्यों उतरीं महिलाएं, पुलिस ने हुई भिड़ंत

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक रैली औरत मार्च ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के  बीच झड़प हो गई। जिओ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पाकिस्तान भर में महिलाओं द्वारा अपनी शिकायतों को सुनने और नारीत्व का जश्न मनाने के लिए हर साल आयोजित की जाने वाली औरत मार्च बुधवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान हिंसक हो गई। देखते ही देखते प्रेस क्लब के बाहर एक हिंसक लड़ाई छिड़ गई। विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग औरत मार्च रैली के लिए एकत्र हुए, जहां पुलिस ने उपस्थित लोगों को डंडों से पीटा और कथित तौर पर रैली को "रोकने" की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के पूर्व ISI चीफ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, मरियम नवाज ने की कोर्ट मार्शल करने की मांग

इस कार्यक्रम में मौजूद कई पत्रकारों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि पूरी सुबह शांतिपूर्वक घटना को कवर करने के बावजूद, वे लड़ाई की लपेट में आ गए थे। एक महिला रिपोर्टर और एक स्थानीय न्यूज चैनल के कैमरामैन को भी चोटें आई हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, संघीय जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने भी रैली में भाग लिया और भड़की हिंसा की कड़ी निंदा की।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश