पाकिस्तान बना भूकंप का केंद्र, PoK में भारी नुकसान की खबरें

By रेनू तिवारी | Sep 24, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर समेत कई शहरों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘डॉन न्यूज’ टीवी की खबर के अनुसार भूकंप के झटके आठ से दस सेकंड तक महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई। पाकिस्तान के लाहौर से 173 किमी उत्तर पश्चिम में जाटलान नाम की जगह इसका केंद्र बताया जा रहा है. यह इलाका PoK में आता है। लिहाजा पाकिस्तान में भूकंप से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पाकिस्तान के टीवी चैनलों में दिखाई जा रही खबरों के अनुसार भारी नुकसान की खबरें आ रही है। कहा जा रहा है पीओके में 5 लोगों की मौत भी हो गई है। मौत के आकड़ों की संख्या बढ़ सकती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत