Pakistan ने ट्रंप से कर दी गद्दारी, ईरान कैसे पहुंचा हथियारों का जखीरा?

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2026

री दुनिया अच्छे से जानती है कि पाकिस्तान कितना एहसान फरामोश और गद्दार मुल्क है। जिसने भी पाकिस्तान की मदद की कुछ समय बाद पाकिस्तान ने उसकी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। ठीक वैसे ही यह पाकिस्तान ने ट्रंप के साथ भी किया है। मुनीर शहबाज ने ट्रंप के साथ ऐसी गद्दारी की है कि जिसने पूरे अमेरिका को गुस्से मिला दिया है। खुद ट्रंप ने भी पाकिस्तान को बड़ी नसीहत दे डाली है। पाकिस्तान को इस गद्दारी की सजा दिलाने के लिए अमेरिका में मांग भी तेज हो गई है। पाकिस्तान ने ट्रंप को क्या बड़ा धोखा दिया है और जिसका फायदा चीन को हुआ है और जिससे ईरान को संकट की घड़ी में एक बड़ी ताकत मिली है। पिछले कुछ महीनों से आप देख रहे होंगे कि ट्रंप किस तरह से पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर और पीएम शहबाज को अपनी गोदी में बिठा रहे हैं। इनके साथ लंच डिनर कर रहे हैं। इसके पीछे कारण कहीं ना कहीं भारत पर दबाव बनाना भी था।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Economic Crisis: महंगाई की मार से कराह रहा ट्रांसजेंडर समुदाय, Karachi में सड़कों पर उतरा प्रदर्शनकारी

पाकिस्तान के रास्ते चीनी मिसाइलों की ईरान सप्लाई पर जब ट्रंप से पूछा गया तो इस पर ट्रंप ने अपनी हैरानी और नाराजगी जताई। ट्रंप ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाला है। अगर यह खबर सच है तो उन्हें बहुत निराशा होगी। ट्रंप की इस प्रक्रिया को सुनकर पाकिस्तान घबरा गया है और अब उसने सफाई देनी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने एक बयान जारी कर कहा है कि पाकिस्तान के रास्ते ईरान को हथियार सप्लाई करने की खबर सही नहीं है। खबर है कि ईरान को मिलने वाली हथियारों की खेप पश्चिमी चीन के कुर्मुखी से होते हुए पहले पाकिस्तान पहुंच रही है और पाकिस्तान पहुंचने के बाद इन हथियारों को सड़क या हवाई मार्ग से ईरान पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान अपने एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत करने के लिए चीन से 300 से 400 मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम खरीद रहा है। इसकी कीमत 60 से 70 मिलियन यानी लगभग 500 से 580 करोड़ आंकी गई है। 

प्रमुख खबरें

KCR के Farmhouse की 700 एकड़ जमीन पर विवाद, CM Revanth Reddy ने दिए नोटिस के आदेश

NCPCR के सामने पेश हुए Meta India हेड Arun Srinivas, बच्चों के आपत्तिजनक कंटेंट पर मानी गलती

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था