जम्मू-कश्मीर के कठुआ और राजौरी में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, LoC पर गांवों व चौकियों को बनाया निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ और राजौरी जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। भारतीय सैनिकों ने भी इसका माकूल जवाब दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि संघर्षविराम समझौते के उल्लंघन की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से राजौरी और पुंछ जिले में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

LoP के रूप में 2 साल पूरे, Rahul Gandhi बोले- अभी लंबा सफ़र तय करना है, संघर्ष जारी

राजनीति में Prashant Kishor का कमबैक प्लान, Bankipur उपचुनाव से वापसी की तैयारी

Suit Neckline Designs: ये 5 गले की डिजाइन हैं Super Hit, सिंपल कुर्ती को दें Party Look

New Zealand के कोच Darren Bazeley बोले- अब स्थिति साफ है, जीते तो Knockout में पहुंचेंगे