मिसाइल संबंधी दुर्घटना पर भारत की कार्रवाई को पाकिस्तान ने ‘अपर्याप्त’ बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नौ मार्च को दुर्घटनावश मिसाइल गिरने की घटना पर भारत की कार्रवाई को ‘‘अपर्याप्त’’ बताते हुए खारिज कर दिया और इस मामले में संयुक्त जांच की मांग की। पाकिस्तान में दुर्घटनावश ब्रह्मोस मिसाइल गिरने की घटना की उच्चस्तरीय जांच में जिम्मेदार पाए गए भारतीय वायु सेना के तीन अधिकारियों को 23 अगस्त को बर्खास्त कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री की कई योजनाएं ‘रेवड़ी कल्चर’ की श्रेणी में आती हैं : अशोक गहलोत

उसने कहा कि सामरिक हथियारों को संभालने में गंभीर प्रणालीगत खामियों और तकनीकी खामियों को ‘‘व्यक्तिगत मानवीय त्रुटि के आवरण से छुपाया नहीं जा’’ सकता। पाकिस्तान ने कहा, ‘‘यदि भारत की वास्तव में कोई गलती नहीं है, तो उसे पारदर्शिता अपनाते हुए संयुक्त जांच की पाकिस्तान की मांग स्वीकार करनी चाहिए।’’ उसने कहा कि नौ मार्च के ‘‘भारत के गैर जिम्मेदाराना कदम’’ ने पूरे क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा के माहौल को ‘‘खतरे में डाल दिया’’ जबकि ‘‘पाकिस्तान ने अनुकरणीय संयम दिखाया’’ जो उसकी प्रणालीगत परिपक्वता और एक जिम्मेदार परमाणु सम्पन्न देश के रूप में शांति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पाकिस्तान ने अपनी मांग दोहराई कि भारत सरकार को घटना के बाद इस्लामाबाद द्वारा उठाए गए सवालों का तुरंत जवाब देना चाहिए और संयुक्त जांच की उसकी मांग को स्वीकार करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन