पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का दावा, टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को हराएगी टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

दुबई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को यकीन है कि उनकी टीम टी20 विश्व कप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हरा देगी क्योंकि पिछले तीन चार साल में यूएई में अधिकांश क्रिकेट खेलने के कारण उसे यहां के हालात का बेहतर अनुमान है। पाकिस्तान और भारत का सामना 24 अक्टूबर को होगा। आजम के हवाले से आईसीसी ने कहा ,‘‘हम पिछले तीन साल से यूएई में क्रिकेट खेल रहे हैं और यहां के हालात से बखूबी वाकिफ हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमें पता है कि विकेट कैसी होंगी और बल्लेबाज को क्या सामंजस्य बिठाने होंगे।

इसे भी पढ़ें: IPL Final : कैप्टन कूल धोनी के करिश्मे का मुकाबला केकेआर की स्पिन तिकड़ी से होगा

उम्मीद है कि यह मैच जीतकर हम लय बनायेंगे। टूर्नामेंट से पहले एक ईकाई के रूप में आपका आत्मविश्वास बहुत मायने रखता है।हमारा आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा है। हम अतीत के बारे में नहीं बल्कि भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं।’’ युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी अपनी टीम के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘ सभी खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।हमें सीनियर खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखना है जो विश्व कप पहले भी खेल चुके हैं।’’

आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को पाकिस्तान का बल्लेबाजी सलाहकार और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेर्नोन फिलैंडर को गेंदबाजी सलाहकार बनाया गया है। आजम ने कहा ,‘‘ हेडन और फिलैंडर के पास काफी अनुभव है। हम उनसे सीखने की कोशिश करेंगे। हमारे खिलाड़ी तेजी से सीखने में माहिर हैं।

प्रमुख खबरें

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर

Congress का Election Commission पर हमला, SIR प्रक्रिया को बताया मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश