Pakistan Ceasefire Violation: पुंछ में पाकिस्तान की नापाक हरकत! भारतीय सेना ने समेट दिया

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तानी सेना और घुसपैठियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के चार से पांच घुसपैठिए मारे गए हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है और कृष्णा घाटी इलाके में भारतीय सेना पूरी तरह से तैनात है। 

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सोमवार रात को तलाशी अभियान के दौरान पुलिस की एक टीम पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई थी। एक अधिकारी के अनुसार, रामकोट बेल्ट के पंजतीर्थी इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है, क्योंकि बताया जा रहा है कि तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। पिछले आठ दिनों में यह इस तरह की तीसरी मुठभेड़ है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हिंसक मुठभेड़ के मद्देनजर जंगल में फंसे तीनों आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए रात में घेराबंदी कर दी गई है।

सुरक्षा बलों ने हवाई निगरानी और खोजी कुत्तों की मदद से तीनों की तलाश तेज कर दी है। तलाशी वाले इलाकों में राजबाग क्षेत्र के रुई, जुथाना, घाटी और सान्याल के जंगल और बिलावर के कुछ हिस्से शामिल हैं। रविवार की रात काले कपड़े पहने और बैग लिए तीन लोग रुई गांव में शंकर के घर में घुसे और एक अकेली बुजुर्ग महिला से पानी मांगा।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन