पाकिस्तान-चीन की दोस्ती ‘अटूट’, शत्रुतापूर्ण ताकतों को नहीं मिलेगी कामयाबी: इमरान खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान और चीन एकजुट हैं और शत्रुतापूर्ण ताकतें दोनों देशों के बीच इस ‘अटूट’ दोस्ती को कमजोर नहीं कर पाएंगी। उन्होंने चीनी राजदूत नोंग रोंग के साथ अपनी बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। रोंग ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और चीन-पाकिस्तान द्विपक्षीय संबंधों, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना, कोरोना वायरस रोधी टीके और अन्य क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में दर्दनाक हादसा! ऑटोरिक्शा-बस की टक्कर में पांच की मौत, छह लोग घायल

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान ने कोविड-19 से निपटने में पाकिस्तान को चीन के लगातार सहयोग और ‘कोवैक्स’ पहल के तहत टीकों के इंतजाम की सराहना की। खान ने कहा कि दोनों देश एकजुट हैं और शत्रुतापूर्ण ताकतें इस ‘अटूट’ दोस्ती को कमजोर नहीं कर पाएंगी। बैठक के दौरान खान ने 60 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए अपनी सरकार के संकल्प को रेखांकित किया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख