Bharat के आयात प्रतिबंध के फैसले के बाद Pakistan ने भारतीय जहाजों के लिए बंद किए अपने बंदरगाह

By एकता | May 04, 2025

शनिवार को भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब पाकिस्तान ने भारत से आने वाले जहाजों के लिए अपने बंदरगाहों को बंद करने का ऐलान किया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है, जो अब चरम पर पहुंच गया है। बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम के बारिसन घाटी में आतंकियों ने घुसपैठ कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

भारत सरकार का फैसला

भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति संबंधी चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है। गौरतलब है कि 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी वस्तुओं पर 200 प्रतिशत आयात शुल्क लगाए जाने से दोनों देशों के बीच व्यापार में पहले ही गिरावट आ चुकी है।

इसे भी पढ़ें: सिंगापुर आम चुनाव में प्रधानमंत्री वोंग की पीएपी की भारी जीत

भारत ने सुरक्षा बढ़ाई

भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंधों पर और अधिक प्रतिबंध लगाया, जिसमें पाकिस्तान से आयात पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के साथ हवाई और भूमि मार्गों से मेल और पार्सल एक्सचेंज को भी निलंबित कर दिया है। यह कदम पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बीच उठाया गया है। इस बीच, बीएसएफ ने श्रीगंगानगर के पास एक पाकिस्तानी रेंजर्स जवान को पकड़ा है, जो भारतीय क्षेत्र में घुस आया था।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर Kalapani-Lipulekh पर चेताया भी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Modi सरकार का नया फोकस, Yoga for Healthy Ageing से देगी बड़ा संदेश

बेटे की मेहनत रंग लाई , Team India में Vaibhav Suryavanshi के चयन पर भावुक हुआ परिवार

Viral Video: ये है Future Star, नैनीताल के नन्हे जादूगर के मुरीद हुए Anand Mahindra