पाकिस्तान की अदालत ने धन शोधन मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बेटे को भगोड़ा घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के छोटे बेटे सुलेमान शहबाज और एक अन्य व्यक्ति को धन शोधन के एक मामले में शुक्रवार को भगोड़ा घोषित किया। ‘डॉन’ अखबार की खबर के मुताबिक, लाहौर विशेष अदालत (सेंट्रल- एक) ने सुलेमान और ताहिर नकवी को भगोड़ा घोषित कर दिया, क्योंकि वे पेशी के लिए बुलाए जाने के बावजूद पेश नहीं हुए। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने नवंबर, 2020 में शहबाज और उनके बेटों हमजा तथा सुलेमान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धन शोधन रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें: सुष्मिता सेन और ललित मोदी के डेटिंग पर भाई राजीव सेन का आया रिएक्शन- मैं तो शॉक्ड हूं

अदालत ने प्रधानमंत्री शहबाज को सुनवाई में शामिल होने से एक बार की छूट देने का अनुरोध भी स्वीकार कर लिया, लेकिन निर्देश दिया कि वह अगली सुनवाई में अदालत के सामने पेश हों। इसके बाद अदालत ने सुनवाई 30 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। एफआईए ने दिसंबर, 2021 में चीनी घोटाला मामले में 16 अरब रुपये की राशि के धन शोधन में कथित संलिप्तता के लिए शहबाज और हमजा के खिलाफ एक विशेष अदालत में चालान पेश किया था। अदालत में सौंपी गई एफआईए की रिपोर्ट के अनुसार राशि को ‘‘गुप्त खातों’’ में रखा गया था। इसमें दावा किया गया है इस राशि (16 अरब रुपये) का चीनी कारोबार (शहबाज परिवार के कारोबार) से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर

कानून तोड़ने वाले बच्चों के नाम Internet पर सार्वजनिक न हों: प्रधान न्यायाधीश

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ और घटस्थापना: शक्ति आराधना का पावन पर्व

11 अक्टूबर को हाथी पर सवार होकर आयेगी माता रानी, शारदीय नवरात्रि में ग्रह-नक्षत्रों का महासंयोग