Champions Trophy 2025: भारत के कारण पाकिस्तान को हुआ करोड़ों का नुकसान, लाहौर में नहीं दुबई में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

By Kusum | Mar 06, 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबले लाहौर की बजाय दुबई में खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट में भारत ने पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में एंट्री की। वहीं फाइनल मुकाबले के लाहौर की बजाय दुबई में होने से भारत ने पाकिस्तान का करोड़ों का नुकसान करा दिया है।

दरअसल, सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया ने पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में पहले ही तय हो गया था कि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। इसके अलावा ये भी तय था कि 1 सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। साथ ही अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है तो ये मैच दुबई में खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में नहीं पहुंचता तो ये मुकाबला लाहौर गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना था। 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल का वेन्यू बदलने से पाकिस्तान को तगड़ा नुकसान हो गया है। चैंपियंस ट्रॉपी की 8 साल बाद वापसी हुई। आखिरी बार ये टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 15 मुकाबले खेले जाने थे। इसके लिए 586 करोड़ रुपये का बजट था। ऐसे में हर मैच के लिए करीब 39करोड़ रुपये का बजट फिक्स था। 

पाकिस्तान को हुआ करोड़ों का नुकसान

भारतीय टीम अब तक 4 मैच दुबई में खेल चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 156 करोड़ रुपये का नुकसान तो हो चुका है। अब भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में पाकिस्तान को एक और मैच के लिए 39 करोड़ का नुकसान होगा और पीसीबी का कुल घाटा 195 करोड़ रुपये हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Ballia Police ने अवैध धर्मांतरण कराने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल

Delhi Medical Procurement Case में पूर्व CPA अधिकारी Neeraj Chopra की जमानत अर्जी खारिज

Fatehpur में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, UP Minister Krishna Paswan की बहन घायल

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान की Akhilesh Yadav ने की निंदा, दंडात्मक कार्रवाई की मांग