पाकिस्तान: भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई, 452 से ज्यादा लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों के कई शहरों में आए भूकम्प में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 38 हो गई। मंगलवार को आई इस आपदा में 452 से अधिक लोग घायल हुए हैं। भूकंप से पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतों के कई शहर दहल गये। अधिकारियों ने कई ध्वस्त इमारतों के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान तेज कर दिया है। 

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार 5.8 की तीव्रता वाले भूकम्प का केन्द्र पीओके में मीरपुर के निकट स्थित था। भूकंप में पीओके बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद अफजल ने इस्लामाबाद में एक बैठक में बताया कि 200 तंबू, 800 कंबल, रसोई के सामान के 200 सेट और 100 ‘मेडिकल किट’ सहित राहत सामान से लदे ट्रक जल्द ही भूकम्प प्रभावित लोगों तक पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: मुशर्रफ के खिलाफ देशद्रोह मामले की आठ अक्टूबर से होगी रोजाना सुनवाई

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने न्यूयार्क गये प्रधानमंत्री इमरान खान ने भूकंप में लोगों की मौत होने पर दुख प्रकट किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी शोक प्रकट किया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना को पीओके में नागरिक प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए भूकम्प पीड़ितों के लिए ‘‘तुरन्त बचाव अभियान चलाने’’ के निर्देश दिये हैं। सेना की मीडिया इकाई ने ट्वीट किया कि सेना के जवानों को चिकित्सा सहायता दलों के साथ भेजा गया है।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल