पाकिस्तान ने कश्मीर-गुजरात के कुछ हिस्सों को नए मैप के जरिये अपना बताया, भारत ने दिया दो टूक जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान ने उकसावे की कार्रवाई के तहत मंगलवार को एक नया ‘‘राजनीतिक मानचित्र’’ जारी किया जिसमें उसने पूरे जम्मू-कश्मीर और गुजरात के कुछ हिस्सों को अपना क्षेत्र बताया। उसकी इस कार्रवाई पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया जताई और इसे ‘‘हास्यास्पद’’ बताया ‘‘जिसकी न तो कानूनी वैधता है न ही ‘‘अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता’’। विदेश मंत्रालय ने नयी दिल्ली में बयान जारी कर कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान का एक तथाकथित ‘राजनीतिक मानचित्र’ देखा है जिसे प्रधानमंत्री इमरान खान ने जारी किया है। यह राजनीतिक मूर्खता का काम है जिसमें भारत के राज्य गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख पर बेतुका दावा किया गया है।’’ इसने कहा, ‘‘इन मूर्खतापूर्ण बातों की न तो कोई कानूनी वैधता है न ही अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता। 

प्रमुख खबरें

बौखलाए ट्रंप ने अब भारत को कौन सा नया झटका दिया? TCS-Infosys को PERM से बाहर करने पर मचा बवाल

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश