By अंकित सिंह | Apr 29, 2025
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट को पहलगाम में इस्लामाबाद प्रायोजित आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पर गलत सूचना और फर्जी खबरें फैलाने के लिए भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। अकाउंट तक पहुंचने का प्रयास करने पर, एक्स पर एक संदेश दिखाई देता है, जिसमें लिखा है, "@KhwajaMAsif को कानूनी मांग के जवाब में रोक दिया गया है।" यह कदम भारत द्वारा पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) खाते तक पहुंच अवरुद्ध करने और 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।
पटेल ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विशेष प्रतिनिधि ने दुष्प्रचार करने और भारत के खिलाफ निराधार आरोप लगाने के लिए इस मंच का दुरुपयोग करने और इसे कमजोर करने का विकल्प चुना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को हाल में एक टेलीविजन साक्षात्कार में आतंकवादी संगठनों का समर्थन, प्रशिक्षण और वित्त पोषण करने के पाकिस्तान के इतिहास को कबूलते हुए सुना है।’’ पटेल ने जोर देकर कहा कि ‘‘इस खुले कबूलनामे से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ, बल्कि इसने पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले और क्षेत्र को अस्थिर करने वाले एक दुष्ट राष्ट्र के रूप में उजागर किया है। दुनिया अब और आंखें नहीं मूंद सकती। मेरे पास कहने के लिए और कुछ नहीं है।’’