US और Iran को वार्ता के मंच पर लाने का प्रयास कर रहा है Pakistan: विदेश कार्यालय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच वह पिछले महीने हस्ताक्षरित इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत अमेरिका और ईरान को फिर से बातचीत की मेज पर लाने के लिए ‘‘हरसंभव प्रयास’’ कर रहा है। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘हम बातचीत और कूटनीति का समर्थन करते हैं, क्योंकि आगे बढ़ने का यही एकमात्र व्यवहारिक रास्ता है।’’ अंद्राबी ने कहा कि पाकिस्तान ‘‘अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू कराने तथा लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि यह प्रयास इस्लामाबाद एमओयू और 22 जून के पाकिस्तान-कतर संयुक्त बयान की भावना के अनुरूप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में संघर्ष की स्थिति में कुछ कमी आने के बावजूद पाकिस्तान पश्चिम एशिया में नाजुक सुरक्षा हालात को लेकर चिंतित है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया