पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने तीसरी बार तोड़ी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति, इमरान के मंत्री ने बताया शर्मनाक

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2021

पाकिस्तान के लाहौर में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति एक बार फिर तोड़ दी गई। ये तीसरी बार है जब रणजीत सिंह की मूर्ति पर हमला किया गया है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मूर्ति पर हमलावर ने हमला किया और उसके पैर और दूसरे हिस्से तोड़ दिए। वायरल हुए वीडियो के अनुसार, आरोपी को नारे लगाते हुए, मूर्ति की बांह तोड़ते हुए, और घोड़े से सिंह की प्रतिमा को हटाते हुए और जमीन पर पटकते हुए देखा जा सकता है। मूर्ति तोड़ने का आरोप प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पर है। 

मूर्ति तोड़ने को फवाद हुसैन ने शर्मनाक बताया

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने मूर्ति को तोड़ते कट्टरपंथी के एक वीडियो को रिट्वीट करते हुए अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा कि शर्मनाक, अनपढ़ों का यह झुंड दुनिया में पाकिस्तान की छवि के लिए वाकई खतरनाक है। फवाद हुसैन को इमरान खान का करीबी नेता माना जाता है। वे कई बार अपने बड़बोले बयानों को लेकर भी आलोचनाओं का शिकार होते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम