Afghanistan में जा घुसा पाकिस्तान का फाइटर जेट, गुस्साए तालिबान ने दनादन तोप के गोले दागने शुरू कर दिए

By अभिनय आकाश | Aug 14, 2024

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के बीच तनाव अंतिम चरण पर है। इसके पीछे की वजह है पाकिस्तान की सेना की नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल, खबर है कि अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने अपने किलर ड्रोन और फाइटर जेट भेज दिए हैं। टोलो न्यूज के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। लेकिन इस बात की जानकारी जैसे ही तालिबान को लगी उसने पाकिस्तान को धमकी दे डाली। डुरंग लाइन पर दनादन तोपों गरजनी शुरू हो गई। भड़के हुए तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तानी फाइटर जेट के घुसने की जांच कर रही है। किसी भी देश को अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का अधिकार नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: आजादी दिलाने का श्रेय अकेले लेने वाली कांग्रेस बताये कि भारत के विभाजन के लिए किसे दोषी ठहराया जाये?

तोरखाम पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है। यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किसने शुरू किया, हालांकि अफगान-पाकिस्तान सीमा पर इस तरह की सीमा पार गोलीबारी आम बात है। दोनों पक्षों ने अतीत में विभिन्न कारणों से तोरखाम और पाकिस्तान में दक्षिण-पश्चिमी चमन सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। दोनों क्रॉसिंग अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए व्यापार और यात्रा के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।  

प्रमुख खबरें

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

US के Ohio में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, VHP ने की सुरक्षा की मांग

झांसी: इवेंट मैनेजर से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में सब इंस्पेक्टर समेत पांच पर FIR

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन