अल्लाह का नाम लेकर पाकिस्तान ने दागी मिसाइल, फिर अचानक ये हुआ

By अभिनय आकाश | May 05, 2025

पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अब्दाली नाम के एक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ये मिसाइल भारत को डराने के लिए दागी गई है। मिसाइल दाग कर पाकिस्तानियों ने अल्लाह हू अकबर और नारे तकमीम जैसे नारे लगाए। पाकिस्तानी मिसाइल दाग कर धार्मिक नारे लगा रहे हैं। वैसे इस मिसाइल को देखकर भुखमरी में जी रहे करोड़ों पाकिस्तानी भी तालियां बजा रहे हैं, जिन्हें ये तक नहीं पता कि आज रात का खाना नसीब हो पाएगा या नहीं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की अपील पर क्या सच में बुलाई गई UNSC की बैठक? जानें क्या-क्या हो सकता है

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवीनतम प्रक्षेपण का उद्देश्य सैनिकों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नेविगेशन प्रणाली तथा बढ़ी हुई सटीकता सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को मान्य करना था। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसके पास देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा पहुंचाने वाले किसी भी आक्रमण को पूरी तरह से विफल करने की क्षमता है, लेकिन यह भारत के प्रति उसकी चल रही शत्रुता में एक खतरनाक वृद्धि को दर्शाता है।  

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी