पाकिस्तान में बाढ़ से मचा हाहाकार, अब तक हो चुकी 982 लोगों की मौत

By निधि अविनाश | Aug 27, 2022

पाकिस्तान में इस समय बाढ़ से हालत बहुत ज्यादा खराब बनी हुई है। कई इलाकों में बाढ़ के आने से लगभग 33 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। इस बाढ़ से अब तक 1,456 घायल हुए हैं और 982 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शहबाज शरीफ की सरकार बचाव और राहत कार्यों में मदद के लिए पाक सेना का सहारा ले रहा है। बाढ़ के कारण घरों और बुनियादी ढांचे को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान का कट्टर समर्थक गिरफ्तार, पाकिस्तानी सेना के खिलाफ डॉक्टर ने की थी आलोचना

समाचार एजेंसी पीटीआई ने कहा कि सिंध और बलूचिस्तान बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं और इसी को देखते हुए पाक के रेलवे ने इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर परिचालन निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने खराब मौसम के कारण शुक्रवार को बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के लिए उड़ानें रोक दीं। बताया जा रहा है कि बारिश की चेतावनी मंगलवार 30 अगस्त तक जारी रहेगी। डॉन की खबर के मुताबिक, क्वेटा और इसके बाहरी इलाके पानी में डूबे हुए हैं। 36 घंटे की बारिश के कारण जनजीवन ठप हो गया है और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं।

प्रमुख खबरें

Anantjeet Naruka और परिनाज़ धालीवाल का कमाल, Asian Games Mixed Skeet में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज

Forehead Personality: माथे पर स्वास्तिक और त्रिशूल का निशान देता है महिलाओं को अपार धन व शासन का अधिकार

UN में कश्मीर पर ऐसा क्या बोल रहे थे तुर्किए वाले एर्दोगान, तभी अचानक खड़ा हो गया भारत का दोस्त इजरायल, फिर...

Mau में अनीश हत्याकांड का 25 हजार का इनामी नीरज मुठभेड़ के बाद अरेस्ट