By Prabhasakshi News Desk | Feb 18, 2025
पेशावर (पाकिस्तान) । पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित कुर्रम में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा अर्धसैनिक बल के दस्ते पर किये गए हमले में चार जवान मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। उग्रवादियों ने यहां राहत सामग्री ले जा रहे काफिले को भी निशाना बनाया। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, उग्रवादियों ने सोमवार देर रात लोअर कुर्रम के ओचित क्षेत्र में अर्धसैनिक कुर्रम मिलिशिया दस्ते पर घात लगाकर हमला किया। यहां दिन में भी आवश्यक सामग्री ले जा रहे काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। घायलों और मृतकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है।