कश्मीर में जी-20 समूह की बैठक की सफलता से पाकिस्तान हताश: सुरक्षा विशेषज्ञ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

जम्मू-कश्मीर में हाल में सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों में वृद्धि देखी गई है और सेना के जवानों ने दो महीने में 20 से अधिक आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षा विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि कश्मीर में जी-20 समूह की बैठकों की सफलता से पाकिस्तान हताश है। सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक मई में जी-20 समूह की बैठकों के दौरान घुसपैठ की कोशिशों में काफी वृद्धि हुई थी और यह सिलसिला जून तथा जुलाई में भी जारी रहा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने कहा कि पाकिस्तान ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को बढ़ावा देने की अपनी कोशिशों को फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन सुरक्षा बलों और पुलिस ने इन प्रयासों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया है, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है।

जी-20 की बैठक की कामयाबी के कारण पाकिस्तान काफी हताश हो गया क्योंकि वह नहीं चाहता था कि यह बैठक कश्मीर में हो। इसलिए, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिशें काफी तेज कर दी हैं। ’’ आंकड़ों के मुताबिक जी-20 की बैठक के बाद से जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर घुसपैठ के लगभग 14 से 15 प्रयास हुए हैं। सुरक्षा बलों ने इस दौरान 23 आतंकवादियों और घुसपैठियों को सफलतापूर्वक मार गिराया है और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Texas University को भारतीय मूल के दंपति ने दिया 2 करोड़ Dollar का दान

Pithori Amavasya 2026: संतान सुख और Pitra Dosh मुक्ति के लिए आज जरूर करें Shubh Muhurat में पूजा

Amruta Fadnavis ने Manoj Jarange को भाई बताकर घर पर भोजन के लिए बुलाया

BRICS Summit में UNSC सुधार और बहुध्रुवीय व्यवस्था पर Antonio Guterres देंगे जोर