Srinagar में G20 की बैठक को लेकर बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर लगा दिया यह बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Apr 11, 2023

पाकिस्तान आज भी अपने नापाक हरकतों को छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर की तरक्की से जल रहा है। इसका ताजा उदाहरण यह है कि श्रीनगर में जी-20 की एक बैठक होनी है। इसको लेकर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जता दी है। भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत जी20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की तीसरी बैठक श्रीनगर में 22 से 24 मई तक होगी। इसी पर पाकिस्तान ने ‘‘कड़ी आपत्ति’’ जताई और इसे ‘‘अपने हितों को पूरा करने वाला’’ कदम बताया। भारत को पिछले साल दिसंबर में जी20 की अध्यक्षता मिली थी जो एक साल तक रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सुरक्षा पर मीटिंग कर रहे थे शाहबाज, पीएम आवास में घुस गया तालिबान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जी-20 कार्यक्रम आयोजित करने के भारत के कदम को 'गैरजिम्मेदाराना' करार देते हुए पाकिस्तान ने कहा कि भारत 'अपने स्वार्थी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए फिर से एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समूह की अपनी सदस्यता का फायदा उठा रहा है। उसने कहा कि भारत का गैर-जिम्मेदाराना कदम अपने हितों को साधने की श्रृंखला में नवीनतम कड़ी है... पाकिस्तान इन कदमों की निंदा करता है। विदेश कार्यालय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जम्मू और कश्मीर की ‘‘वास्तविकता’’ को नहीं छिपा सकते हैं और न ही इस तरह की गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान कश्मीर से भटकाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन