गरीब पाकिस्तान को यूएई से मिली भीख, आर्थिक परियोजनाओं के लिए मांगी थी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

इस्लामाबाद। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान में छोटे एवं मझोले उद्यमों के विकास के लिए 20 करोड़ डॉलर की सहायता दी है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वित्त सलाहकार ने यह जानकारी दी। अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के पाकिस्तान दौर के एक दिन बाद यह घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री के वित्त सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने बृहस्पतिवार को कहा,  इस पूंजी का उपयोग छोटे व्यवसायों को बढ़ाने और रोजगार सृजन में किया जाएगा। यह सहायता दोनों देशों के बीच बढ़ती मैत्री और आर्थिक संबंधों का प्रमाण है। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय सेना प्रमुख जनरल नरवाने के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, बताया गैरजिम्मेदाराना

पाकिस्तानी अखबार  डॉन  की खबर के मुताबिक अल नाहयान ने उद्यम विकास खलीफा कोष (केएफईडी) से पाकिस्तान को 20 करोड़ डॉलर आवंटित करने का निर्देश दिया है। यह पाकिस्तान सरकार को स्थिर और संतुलित अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेगा। यात्रा के दौरान प्रिंस नाहयान ने प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की और दोनों के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत हुई।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी