देश के नाम PM Modi के संबोधन पर बौखलाया पाकिस्तान, पहली प्रतिक्रिया में कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | May 13, 2025

पाकिस्तानी आतंकवादी ढांचे के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम जोशीले संबोधन के एक दिन बाद, पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह भारतीय प्रधानमंत्री के भड़काऊ बयानों को खारिज करती है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने मोदी के संबोधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश हालिया संघर्ष विराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है, तथा तनाव कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री के भड़काऊ को खारिज कर दिया है। पाक ने कहा कि उसे उम्मीद है कि भारत क्षेत्रीय स्थिरता और अपने नागरिकों की भलाई को प्राथमिकता देगा। 

वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पड़ोसी देश भारत के किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने में विफल रहा और अगर उसकी धरती से आतंकवाद जारी रहा तो पड़ोसी देश को नष्ट कर दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सशस्त्र बलों को दिये अपने पहले संबोधन में, मोदी ने चार दिनों तक चले अभियान में पाकिस्तान को धूल चटा देने के लिए सेना की सराहना की। इस अभियान के परिणामस्वरूप नौ आतंकी स्थल नष्ट हो गए और आठ (पाकिस्तानी) सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने 27 मिनट से अधिक के अपने संबोधन में कहा, ‘‘आपने जो किया वो अभूतपूर्व, अकल्पनीय और अद्भुत है।’’ 

इसे भी पढ़ें: तबाही और महाविनाश... पाकिस्तान को मोदी की सख्त चेतावनी, बोले- दुश्मन को धूल चटाने के लिए हमेशा तैयार

सोमवार रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भी प्रधानमंत्री ने ऐसी ही बात कही थी। लेकिन आज के इस संबोधन का महत्व बहुत ज्यादा है। यह आदमपुर एयरबेस से दिया गया जो पाकिस्तान से लगती सीमा से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर है। पाकिस्तान ने एस-400 मिसाइल लॉन्चर के साथ-साथ इस वायुसेना अड्डे को भी नष्ट करने का दावा किया था। वहीं, भारत ने इन दावों को झूठा करार दिया, जिसकी पुष्टि टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी के ठीक पीछे मौजूद दिख रही एस-400 मिसाइल प्रणाली करती है। 

प्रमुख खबरें

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही