Pakistan On Tahawwur Rana: कौन है ये...तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने से घबराया पाकिस्तान, पहचानने से भी किया इनकार

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2025

26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के भारत पहुंचने के साथ ही, प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया यह आई है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने भारत पर हुए सबसे भयावह आतंकी हमलों में से एक के मुख्य आरोपी से खुद को अलग कर लिया है। अपने बयान मे पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने कहा कि तहव्वुर राणा ने पिछले दो दशकों में अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है। उसकी कनाडाई राष्ट्रीयता बहुत स्पष्ट है।

इसे भी पढ़ें: 'तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत', बोले अमित शाह, वक्फ पर भी दिया बड़ा बयान

दिल्ली स्थित पटियाला हाउस अदालत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को पेश किए जाने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों को अदालत के बाहर तैनात किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आगंतुकों की गहन तलाशी ली जा रही है। इस मामले की सुनवाई एक एनआईए जज द्वारा किए जाने की उम्मीद है। इस बीच, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने कहा कि राणा को उच्च सुरक्षा वाले जेल वार्ड में रखने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं और वे अदालत के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमलों के मुख्य आरोपी राणा को अमेरिका से दिल्ली लाया जा रहा है। भारत पहुंचने पर उसे तिहाड़ जेल में रखे जाने की संभावना है। पाकिस्तानी कनाडाई मूल का राणा (64) 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है। 

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी