Pakistan ने आर्मी चीफ के बयान पर उठाए थे सवाल, प्रभासाक्षी के माध्यम से भारत का दो टूक जवाब- पहले पूरी दुनिया में आतंक फैलाना बंद करो

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष के बयान को भ्रामक बताया है। पाकिस्तान की तरफ से बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि ये दर्शाता है कि भारतीय सेना का राजनीतिकरण हो चुका है। प्रभासाक्षी के इस सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि रक्षा मंत्री ने जो बात कही और हमारे पड़ोसी मुल्क से जो रिश्ते हैं उसमें हमें कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए कि वहां से फैलता हुआ आतंकवाद हमारे यहां आता है। या फिर वो कहीं और जाता है। ये पूरी दुनिया के लिए एक खतरा का रूप है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम एक बार फिर से आह्नान करेंगे की वहां की सरकार क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म को बंद करे। 

इसे भी पढ़ें: Bilawal Bhutto को ट्रंप ने व्यक्तिगत रूप से अपने शपथग्रहण में बुलाया? पाकिस्तान को अमेरिका से मिले 2-2 इनविटेशन

पाकिस्तान में गैर-मौजूद आतंकवादी ढांचे की कल्पना करने के बजाय आत्म-भ्रम में न पड़ना और जमीनी हकीकत की सराहना करना बुद्धिमानी होगा। वहीं, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि भारतीय नेतृत्व की ऐसी बयानबाजी जम्मू-कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान नहीं भटका सकती।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand