China का कबाड़ पाकिस्तान ने अजरबैजान को थमा दिया, लगेगा अरबों का चूना, भारत का ये दोस्त खुश तो बहुत होगा!

By अभिनय आकाश | Feb 23, 2024

भारत अर्मेनिया हथियार डील को लेकर अजरबैजान से चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अजरबैजान ने पाकिस्तान से एक बड़ी डील की है। पाकिस्तान ने मदद के नाम पर अजरबैजान को जमकर ठगा है। चीन का कबाड़ और म्यांमार में फेल जेएफ 17 अजरबैजान को चिपका दिया है। पाकिस्तान के इतिहास की अब तक की ये सबसे बड़ी डिफेंस डील है। दरअसल, अजरबैजान ने पाकिस्तान से 1.6 अरब डॉलर के जेएफ 17 ब्लॉक थ्री फाइटर जेट्स खरीदने का समझौता किया है। ये समझौता पाकिस्तान के प्रमुख डिफेंस कॉनट्रैक्टर पाकिस्तान एरोनॉकिल और अजरबैजान की वायुसेना के बीच हुआ। इसे पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निर्यात समझौता कहा गया। 

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: Xi Jinping ने ऐसा क्या कर दिया कि China में बच्चे ही बच्चे पैदा होते जा रहे हैं? कैसे आया चीन में 'Dragon Baby Boom'

जेएफ-17 के दर्जनों पुराने मिग-29 लड़ाकू विमानों की जगह लेने की संभावना है जो अज़रबैजानी वायु सेना की मुख्य हवा से हवा में मार करने की क्षमता बनाते हैं। यह विमान पाकिस्तानी, चीनी और तुर्की मूल के निर्देशित हथियार ले जाने में सक्षम होगा। अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच काफी समय से जंग की आग में रहा। अजरबैजान तुर्की और पाकिस्तान की मदद से अर्मेनिया पर हमले कर रहा था। लेकिन फिर भारत की तरफ से अर्मेनिया को आत्मरक्षा के लिए अपना खतरनाक पिनाका रॉकेट सिस्टम देने की बात सामने आई। 

प्रमुख खबरें

Karwa Chauth 2026: पूजा थाली में मिट्टी के करवे से लेकर छलनी तक रखें ये सामग्री

इधर Rajnath Singh ने पाकिस्तान को चेताया, उधर Rajasthan BJP अध्यक्ष Madan Rathore बोले- हम Pakistan के साथ खड़े होंगे!

Elon Musk की Starlink का स्वागत, रिलायंस बोली- प्रतिस्पर्धा से डर नहीं लेकिन कानून मानना होगा

Rajeev Khandelwal Birthday: TV सीरियल Kahiin To Hoga से Bollywood तक ऐसा रहा सफर