पाकिस्तान से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे, वाघा सीमा के रास्ते पहुंचे भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

लाहौर।पाकिस्तान ने जेल की सजा पूरी कर चुके 20 मछुआरों को सोमवार को वाघा सीमा पर भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया। इन मछुआरों को पाकिस्तान की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और ये अपनी चार साल के कैद की सजा पूरी कर चुके हैं। सिंध प्रांत के मालीर स्थित जिला जेल से रिहा हुए 20 भारतीय मछुआरे सोमवार को यहां पहुंचे। ईधी फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि ईधी फाउंडेशन ने मछुआरों को लाहौर में अपने साथ लिया, उन्हें भोजन कराया और उन्हें वाघा सीमा पर लेकर आए। वहां उनकी आव्रजन और कोविड की जांच आदि प्रक्रिया पूरी की गई। शाम को उन्होंने भारत की सीमा में प्रवेश किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने भारतीय नागरिकों को (मछुआरों) भारत के सीमा सुरक्षा बल को सौंपा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर