पाकिस्तान में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक मामले, अब तक 2,632 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक मामले दर्ज किये गये जिनकी संख्या 6,825 है जिसके बाद देश में रोगियों की संख्या 1,39,230 हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 81 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि देश में मौत के मामले बढ़कर 2,632 पहुंच गये हैं। उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में 6,825 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है जो अब तक का एक दिन में संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा है। कुल मामलों की संख्या 1,39,230 हो गयी है।

इसे भी पढ़ें: PCB ने इंग्लैंड जाने को लेकर अंतिम फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया: सरफराज

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में 52,601 रोगी, सिंध में 51,518, खैबर पख्तूनख्वा में 17,450, बलूचिस्तान में 8,028, इस्लामाबाद में 7,934, गिलगित बाल्टिस्तान में 1,095 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संकमण के 604 मामले सामने आए हैं। देशभर में अब तक 8,68,565 नमूनों की जांच संक्रमण के लिए की जा चुकी है और पिछले 24 घंटे में 29,546 नमूनों की जांच की गयी है।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR