SCO बैठक में हिस्सा लेने पर अब तक बिलावल भुट्टो ने नहीं लिया फैसला, जानें क्या निर्णय लेगा पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2023

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के भारत के आमंत्रण पर अभी फैसला नहीं किया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सभी एससीओ सदस्यों के मई में विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने की उम्मीद है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। भारत 2022-2023 में एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है। 

भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है कि भारत को एससीओ की मेजबानी का अवसर मिला है। यदि आमंत्रण स्वीकार किया जाता है, तो 2011 में हिना रब्बानी खार के बाद से किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की यह पहली भारत यात्रा होगी। खार वर्तमान में विदेश राज्य मंत्री हैं। 

यह आमंत्रण प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा कश्मीर सहित अन्य मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत के लिए आह्वान वाले एक साक्षात्कार के कुछ दिनों बाद आया जिन्होंने स्पष्ट किया कि ‘‘पांच अगस्त 2019 के फैसले’’ पलटे जाने तक वार्ता नहीं होगी। अगर बिलावल की यात्रा होती है, तो उनकी यात्रा सवालों के घेरे में होगी क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उनकी ‘अशोभनीय’ टिप्पणी को लेकर भारत में विरोध प्रदर्शन किए गए थे।

प्रमुख खबरें

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती

6 October, 2026 Stock Market Updates: Titan के शेयर 3% टूटे, Sensex और Nifty में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

India से पहले T20 में हार के बाद बोले Shai Hope, हालात समझने में चूकी टीम

Punjab DA केस: High Court को गुमराह करने पर Chief Secretary KAP Sinha को अवमानना नोटिस, 9 अक्टूबर को पेशी का आदेश