कश्मीर पर पाकिस्तान की नफरती चिट्ठी आई सामने, दुनियाभर के देशों से कर रहा बायकॉट वाली अपील

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2023

कश्मीर की तरक्की की राह से पाकिस्तान की जलन किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान कश्मीर को खुशहाल नहीं देख सकता। अगले महीने 22 से 24 तारीख तक श्रीनगर में जी20 का एक कार्यक्रम होने वाला है। उस कार्यक्रम को रोकने के लिए पाकिस्तान प्रोपगेंडा फैलाने में लगा हुआ है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत आने से पहले पाकिस्तान की चिट्ठी वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पाकिस्तान दुनिया के कई देशों को चिट्ठी लिखकर श्रीनगर में होने वाली जी20 की  बैठक में शामिल नहीं होने की अपील कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हम तैयार हैं, इमरान खान की PTI आज पंजाब प्रांत में शुरू करेगी अपना चुनावी अभियान

पाकिस्तान सभी मुस्लिम देशों को चिट्ठी लिखकर इस कार्यक्रम के बॉयकाट करने की की अपील कर रहा है। पाकिस्तान ने ऐसी एक चिट्ठी बांग्लादेश को भी लिखी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से 17 अप्रैल को कुछ देशों को चिट्ठी लिखी गई है उसका मजमून इस प्रकार से है- जी20 सदस्य देशों और आमंत्रित सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय. कानून और संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। अगर जी 20 की मीटिंग जम्मू कश्मीर से अलग कहीं स्थांतरित नहीं किया जाता है तो जी20 सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित सदस्यों और ओआईसी देशों को इस तरह के कार्यक्रम से दूर रहना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने Shivaji Park में बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 पर दर्ज की FIR

Iran संकट: Gulf में ऊर्जा ठिकानों की रक्षा में जुटी US सेना, Patriot का स्टॉक 1000 से कम

Puri में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा पतितपावन भक्त निवास, SJTA ने शुरू की तैयारी

Bridal Skincare Tips: शादी से पहले नेचुरल निखार के लिए आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय