एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए थे हिना रब्बानी और बिलावल भुट्टो, राष्ट्रपति भवन में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए थे दोनों!

By निधि अविनाश | Apr 20, 2022

पाकिस्तान में मंगलवार को नई सत्ता पर कब्जा होकर लिया गया और शपथ ग्रहण समारोह के बाद कामकाज जारी हो गया है। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने कैबिनेट का भी गठन कर लिया है जिसमें एक नाम काफी चर्चा में चल रहा है। यह नाम है हिना रब्बानी का, जो पाकिस्तान की मंत्री बनी हैं। बताया जाता है कि पाकिस्तान के राजनितिक गलियारों में हिना रब्बानी और बिलावल भुट्टो के प्यार के किस्से काफी सुर्खियों में रहे। अब जब दोबारा से हिना मंत्री बनी है तो फिर से उन्हें बिलावल भुट्टों के साथ जोड़ा जा रहा है। 

क्या किया था बांग्लादेशी टैब्लॉइड ने दावा

साल 2012 में बांग्लादेशी टैब्लॉइड ने दावा करते हुए बताया था कि बिलावल भुट्टो हिना रब्बानी से बहुत ज्यादा प्यार करते हैंं, जो उनसे 11 साल बड़ी हैं और शादीशुदा हैं। आपको बता दें कि हिना रब्बानी की शादी पाकिस्तान के प्रभावशाली कारोबारी फिरोज गुलजार से हुई थी और इन्हें दो बेटियां है जिनका नाम अन्नया और दीना है।  बांग्लादेशी टैब्लॉइड ने यह भी दावा किया कि तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हिना और बिलावल को पाकिस्तान के राष्ट्रपति भवन के अंदर आपत्तिजनक अवस्था में एक-साथ पकड़ लिया था। खबरों के मुताबिक, बिलावल उस दौरान राष्ट्रपति भवन में ही रहते थे। दोनों को आपत्तिजनक हालात में एक साथ देखने के बाद राष्ट्रपति भवन में बवाल मच गया था लेकिन इस बात की भनक किसी को लगने नहीं दी गई और काफी सावधानी के साथ इसे दबा दिया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों ने जहांगीरपुरी हिंसा की निंदा की

बांग्लादेशी अखबार ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से लिखा था कि, हिना रब्बानी खार भी बिलावल भुट्टो से प्यार करती थीं और उन्होंने बिलावल के लिए अपने पति फिरोज को छोड़ने का फैसला भी कर लिया था। न केवल बांगलदेश बल्कि भारत और खुद पाकिस्तान ने बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखे थे। उस दौरान हिना पाकिस्तान की विदेश मंत्री थीं और विवाद बढ़ने के बाद उन्हें विदेश मंत्री के पद से हटाने की मांग की गई। हालंकि, भारत में हिना रब्बानी को काफी समर्थन मिला और साल 2012 में सोशल मीडिया पर बकायदा हिना के समर्थन में कई ट्रेंड भी चलाए गए थे। कई लोगों ने कहा था कि हिना को बिलावल के साथ शादी कर लेनी चाहिए। जब बात हद से ज्यादा बढ़ गया तो मौलवियों ने हिना और बिलावल के खिलाफ फतवा जारी करने की धमकी दी, लेकिन दोनों में से किसी ने भी मौलानाओं की बात मानने से इनकार कर दिया और राजनितिक परिवारों के बढ़ते दवाब के कारण दोनों को अपना रिश्ता खत्म करना पड़ा और दोनों अलग हो गए।

प्रमुख खबरें

Smartphone Prices में भारी उछाल से Budget Phone बाजार पस्त, चीनी कंपनियों की Market Share 2020 के निचले स्तर पर

Nvidia को पछाड़ फिर No. 1 बनी Apple, $4.9 Trillion Market Value के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी

JSW Steel ने पेश किए Q1 Results; गिरते मुनाफे के बीच मजबूत Operating Income और Margin ने दी राहत

China बॉर्ड पर भारत ने खोद डाले 1 KM गहरे 2 कुएं, अंदर से जो निकला...