पाकिस्तान हॉकी महासंघ के महासचिव शाहबाज अहमद ने इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2019

कराची। महान हॉकी खिलाड़ी शाहबाज अहमद ने पाकिस्तान हॉकी महासंघ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया जिसे पीएचएफ अध्यक्ष खालिद खोकार ने स्वीकार कर लिया। खोकार ने एक वीडियो संदेश में पुष्टि की कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अहमद का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि उनकी जगह आसिफ बाजवा सोमवार से कार्यभार संभालेंगे। शाहबाज ने भारत में पिछले साल दिसंबर में हुए विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद भी इस्तीफा दिया था जिसे खोकार ने मंजूर नहीं किया था। बाजवा इससे पहले भी 2006 से 2010 के बीच पीएसएफ महासचिव रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav