संघर्षविराम के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा है पाक, भारत का मुंहतोड़ जवाब जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2019

 जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुये बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और नागरिक इलाकों पर गोलाबारी की जिसका भारतीय बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 2018 में पिछले 15 सालों में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर बोले जनरल रावत, अभी और सुधारने की जरूरत

उन्होंने बताया कि बुधवार को भी पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में कलाल अग्रिम इलाके में दो बार गोलीबारी की और गोले दागे। लगातार गोलीबारी और गोलाबारी के कारण सीमा पर स्थित गांवों में रहने वाले लोग भयभीत हैं। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को अग्रिम इलाकों का दौरा किया था और जम्मू एवं राजौरी जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी।

प्रमुख खबरें

बेटे को मार डालेगा ईरान! नेतन्याहू को क्यों सता रहा खौफ, अंदर की कहानी क्या है?

Maharashtra Govt का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: irregular Deputation नियुक्तियां रद्द, 10 सितंबर तक वापसी का Order

Delhi Heritage की अनदेखी पर Supreme Court सख्त, MCD और ASI अधिकारियों को Personal Appearance का नोटिस

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं