PCB ने किया खुलासा, जनवरी में टी20 मैचों के लिये इंग्लैंड कर सकता है पाक दौरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड को अगले साल जनवरी में तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलने के लिये आमंत्रित किया है। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने इसका खुलासा किया। इंग्लैंड ने पाकिस्तान का आखिरी दौरा 2005-06 में किया था। तब टीम ने टेस्ट और एकदिवसीय शृंखला के लिये पाकिस्तान का दौरा किया था। वसीम खान ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल से कहा, ‘‘हां हमने ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) के पास 13 से 20 जनवरी के बीच तीन टी20 मैचों की शृंखला खेलने के लिये आधिकारिक निमंत्रण भेजा है। ’’ उन्होंने साफ किया कि इस दौरे का पाकिस्तानी टीम के इस साल के इंग्लैंड दौरे से कोई संबंध नहीं है। पाकिस्तान की टीम कोविड-19 के बावजूद टेस्ट शृंखला के लिये इंग्लैंड खेलने के लिये गयी थी।

प्रमुख खबरें

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी