PCB ने दक्षिण अफ्रीका को T20 सीरीज के लिये आमंत्रित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

कराची। मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) को अगले साल मार्च में पाकिस्तान में टी20 श्रृंखला में खेलने के मद्देनजर अपनी राष्ट्रीय टीम भेजने के लिये आमंत्रित किया है।

लाहौर में मीडिया से खान ने कहा कि उन्हें श्रीलंकाई बोर्ड से भी सकारात्मक संकेत मिले हैं कि वह दिसंबर में रावलपिंडी और कराची में दो टेस्ट खेलने के लिये अपनी मजबूत टीम भेजगा। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई बोर्ड एक हफ्ते में दौरे की पुष्टि करेगा। 

इसे भी पढ़ें: दमघोंटू धुंध के बीच दमखम दिखाने उतरेंगे भारत और बांग्लादेश

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लौटने का रास्ता उचित तरीके से खुल रहा है और इसमें कोई शक नहीं कि श्रीलंकाई टीम के हालिया दौरे मेंटी20 और वनडे श्रृंखला खेलने से उसे काफी मदद मिली है। पीसीबी अधिकारी ने कहा कि टी20 श्रृंखला के लिये उनकी टीम भेजने के बारे में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ बातचीत चल रही है। 

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प