पाकिस्तान लगातार कर रहा भारत को अशांत करने की कोशिश, राजनाथ बोले- हम पलटवार करेंगे

By अंकित सिंह | Nov 20, 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित शहीद सम्मान यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों का जमकर हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को भी चेतावनी दे दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत में शांति को अस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास करता है। लेकिन हमने उन्हें स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हम पलटवार करेंगे। इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कहा कि यह एक नया और शक्तिशाली भारत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 18 नवंबर को मैं रेजांग एलए गया जहां मुझे कुमाऊं बटालियन के 124 जवानों द्वारा किए गए चमत्कार के बारे में बताया गया ... इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुझे बताया गया कि 114 जवान शहीद हुए, लेकिन उन्होंने 1200 से अधिक चीनी सैनिकों को मार डाला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 4 धाम हैं और अब यहां उतराखंड सरकार सैन्य धाम बना देती है तो यह हमारा पांचवां धाम होगा। शहीद परिवारों के घर से मिट्टी आनी चाहिए और शहीदों और उनके गांवों के नाम अंकित होने चाहिए। 

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक