भयंकर खौफ में पाकिस्तान, Air Strike से बचने के लिए खोज लाया उपाय!

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

भारत के हमले के डर से पाकिस्तानी सेना इस वक्त बड़ी तैयारियों में जुटी हुई है। पाकिस्तानी सेना फॉरवर्ड पोस्ट पर न सिर्फ हथियारों की तैनाती कर रही है। बल्कि पाकिस्तानी सैनिकों को भी लगातार बॉर्डर की तरफ भेज रही है। इस बीच एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। खबर मिल रही है कि पाकिस्तानी बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना ने इस समय अपने रडार सिस्टम को भी आगे की तरफ लोकेट कर दिया है। पाकिस्तानी सेना किसी भी भारतीय हमले का पता लगाने के लिए सियालकोट सेक्टर में रडार सिस्टम को आगे की लोकेशन पर ले जा रही है। पहले ही भारतीय मिसाइलों को कैच कर पाने में नाकाम रहा पाकिस्तान इस बार अपने रडार सिस्टम को सबसे आगे ले जाना चाहता है। बता दें कि पाकिस्तान का रडार सिस्टम हमेशा से ही फेल साबित रहा है। लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान अपनी नाकाम कोशिशों में जुट चुका है। पहलगाम आतंकी हमले के सात दिन बीत जाने के बाद पाकिस्तान की नींद अब तक उड़ी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Kashmir से जिन लोगों को पाकिस्तान वापस भेजा जा रहा है उनमें शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद Mudasir Ahmed Sheikh की माँ भी हैं

इस बीच, लगातार पांचवें दिन पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामुल्ला और अखनूर सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से मशहूर बैसरन घास के मैदान में 22 अप्रैल को पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए नरसंहार में 26 लोग मारे गए और कई घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के छद्म आतंकवादी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर आतंकवादी और उनके समर्थकों की "पहचान करने, उन्हें ट्रैक करने और दंडित करने" की कसम खाने के बाद, पाकिस्तान जवाबी हमले से सावधान है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बताया जा रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए सभी शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक के बाद एक अधिकारी ने बताया कि उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है।

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!