Asia Cup को श्रीलंका शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रहा पाकिस्तान, कर सकता है टूर्नामेंट का बहिष्कार

By अंकित सिंह | May 10, 2023

एशिया कप 2023 को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान को इसकी मेजबानी करनी थी लेकिन भारत सहित कई क्रिकेट बोर्ड के पीछे हटने के बाद पड़ोसी मुल्क को बड़ा झटका लगा है। खबर यह है कि एशिया कप को श्रीलंका में स्थानांतरित किया जा सकता है। हालांकि, पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक पाक की ओर से कहा जा रहा है कि यदि एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा उनके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाता है तो वे क्षेत्रीय टूर्नामेंट का बहिष्कार करने पर गंभीरता से विचार कर सकते है। यानि कि पाकिस्तान एशिया कप से बाहर रहने की धमकी दे रहा है। अब पाकिस्तान लगातार एशिया कप को संयुक्त अरब अमीरात में कराने की बात कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2023 के लिए इस टीम ने क्वालिफाई कर रचा इतिहास, 39 वर्षों के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

बीसीसीआई द्वारा दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के कारण भारतीय टीम को पड़ोसी देश में भेजने से इनकार करने के बाद पीसीबी को एक विकल्प का प्रस्ताव देने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीसीबी ने ‘हाईब्रिड मॉडल’ का प्रस्ताव दिया था जिसमें भारत अपने मैच यूएई में खेले जबकि पाकिस्तान अपने मैचों की मेजबानी घरेलू धरती पर करेगा।  एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए सोमवार को एशिया कप को इस देश से बाहर ले जाने का फैसला किया क्योंकि पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर टूर्नामेंट की मेजबानी करने के प्रस्ताव को सदस्य देशों ने खारिज कर दिया। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार