ओसामा मामले में CIA की मदद करने वाले डॉक्टर को रिहा करने को तैयार है पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

वाशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिकी जेल में बंद न्यूरोसाइंटिस्ट आफिया सिद्दीकी की रिहाई के बदले ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में सीआईए की मदद के लिये पाकिस्तानी जेल में बंद सर्जन शकील आफरीदी को रिहा करने की पेशकश की है। आफिया को अफगानिस्तान में एफबीआई एजेंटों और अमेरिकी सैनिकों पर गोली चलाने के लिये 2010 में दोषी ठहराया गया था। वह अमेरिका की जेल में 86 वर्ष के कारावास की सजा काट रही हैं। अपने पहले आधिकारिक अमेरिकी दौरे पर आए इमरान फॉक्स न्यूज को दिये साक्षात्कार में पाकिस्तानी डॉक्टर आफरीदी की रिहाई को लेकर कोई भी वादा करने में अनिच्छुक दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि आफरीदी की रिहाई देश के लिये एक  भावनात्मक मुद्दा  है क्योंकि उन्हें पाकिस्तान में अमेरिका का जासूस माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प के बहाने राहुल का मोदी पर हमला, कहा- राष्ट्र को जवाब दें PM

हालांकि इमरान ने कहा कि वह अमेरिका द्वारा पाकिस्तानी न्यूरोसाइंटिस्ट आफिया की रिहाई के बदले आफरीदी को मुक्त करने पर विचार कर सकते हैं। खान ने कहा,  लिहाजा, हम उनकी अदला-बदली को लेकर बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई मुलाकात के दौरान इस बारे में बातचीत नहीं हुई। इमरान ने कहा कि आफरीदी और आफिया की अदला-बदली पर भविष्य में बातचीत की जा सकती है। उन्होंने कहा,  हम बातचीत कर सकते हैं। मेरा मतलब है कि अभी तक बातचीत शुरु नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: इमरान खान एक बेहतरीन एथलीट और मशहूर प्रधानमंत्री हैं: ट्रम्प

खैबर एजेंसी के पूर्व सर्जन आफरीदी (57) ने ओसामा का पता लगाने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की मदद करने के लिये पाकिस्तान के छावनी शहर एबटाबाद में फर्जी टीकाकरण अभियान चलाया था। इसके बाद दो मई 2011 को ऐबटाबाद में ही अमेरिकी हमले में ओसामा की मौत हो गई थी। आफरीदी को उसी साल पेशावर से गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका, पाकिस्तान से आफरीदी को रिहा करने की मांग कर चुका है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह