पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, अपने ही नागरिकों को वापस लेने से कर रहा इनकार, वाघा-अटारी सीमा पर फंसे लोग

By अंकित सिंह | May 01, 2025

भारत ने भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिकों के पाकिस्तान जाने की तिथि बढ़ा दी है। कई पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान में प्रवेश करने के लिए वाघा-अटारी सीमा पर पहुंच चुके हैं। फिर भी पाक सरकार उन्हें पाकिस्तान में प्रवेश की अनुमति नहीं दे रही है। भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने आज सुबह 8 बजे से अपने रिसेप्शन काउंटर बंद कर दिए हैं, जिसके कारण दर्जनों पाकिस्तानी नागरिक सीमा पर फंस गए हैं।

पाकिस्तान के रुख के विपरीत, भारत सरकार ने अगले आदेश तक पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी-वाघा सीमा के ज़रिए स्वदेश लौटने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय का ताज़ा आदेश उसके पहले के निर्देश को संशोधित करता है, जिसमें 30 अप्रैल से सीमा को बंद करने का आदेश दिया गया था। नवीनतम आदेश में कहा गया है, "आदेश की समीक्षा की गई है और आंशिक संशोधन के साथ अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अगले आदेश तक अटारी स्थित एकीकृत जांच चौकी से भारत से पाकिस्तान जाने की अनुमति दी जा सकती है।"

इसे भी पढ़ें: ‘सेनाओं का मनोबल न गिराएं’, पहलगाम अटैक से जुड़ी याचिका पर SC ने सुनवाई से किया इनकार

यह उन लोगों के लिए राहत की बात है जो 30 अप्रैल को समय सीमा समाप्त होने के बाद सीमा पर फंसे हुए हैं। हालांकि, सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को अंदर जाने देने के लिए अभी तक सीमा द्वार नहीं खोले हैं। केंद्र के निर्देश के बाद से छह दिनों में 55 राजनयिकों और उनके सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार करके भारत से चले गए। पाकिस्तान से 1,465 भारतीय भारत आए हैं। यह निर्देश पहलगाम हमले के बाद आया है जिसमें 25 पर्यटकों और एक कश्मीरी स्थानीय व्यक्ति की पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार